बोकारो, दिसम्बर 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। अरुणाचल प्रदेश ईटानगर में चल रहे 42वीं तीरंदाजी सब जूनियर प्रतियोगिता में बोकारो के तीरंदाज कुलदीप ने शानदार पद्रर्शन किया है। कुलदीप को कुल 3 स्वर्ण प्राप्त हुए हैं। 20 मीटर दूरी में 356 अंक लाकर गोल्ड प्राप्त किया है। साथ ही टीम स्पार्धा व मिक्स में भी गोल्ड प्राप्त करने में अहम योगदान निभाया। वेदांता आर्चरी सेंटर में प्रशिक्षण लेने वाले कुलदीप इंडियन राउंड के प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसके बाद बोकारो के खेल जगत में खुशी का माहौल है। जिला सचिव एंजेला सिंह ने बताया कि बोकारो के खिलाड़ी राज्य व राष्ट्र स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुविधाएं व बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभाएं और निखरकर आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.