मोतिहारी, जून 11 -- बनकटवा। जितना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त करवाई में बुधवार देर रात्रि अलग अलग जगहों से छापेमारी कर 414 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब, 5.7 लीटर नेपाली एंबीशन शराब, एक बजाज प्लेटिना बाइक व दो साइकिल सहित तीन तस्कर को पकड़ा। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया कारोबारी छौड़ादानो थाना क्षेत्र के एकड़री गांव निवासी सुरेश प्रसाद, थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी सुमन कुमार यादव, व धर्मदेव ठाकुर है। पकड़े गए शराब, बाइक, दो साइकिल को जब्त करते हुए पकड़े गये तस्कर को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...