सोनभद्र, मई 20 -- गोविंदपुर, हिंदुस्तान संवाद। वन प्रभाग रेणुकूट के 1 लाख 42 हजार हेक्टेयर में फैले वन क्षेत्र में बुधवार से तेंदू पता का तूडान शुरू होगा। इसके लिए वन निगम ने 419 फड़ के माध्यम से 72 600 बोरी मानक गड्डी का लक्ष्य रखा है। बुधवार से लगभग दस दिन के लिए दस हजार मजदूर जंगलों में डेरा डालेंगे और तपती धूप में तेंदू पत्ता का तूड़ान करेंगे। सेक्शन अधिकारी अनूप तिवारी ने बताया कि बुधवार से सभी 419 फड़ो से तेंदू पत्ता की खरीद शुरू होगी। मजदूरों को पांच दिन का नगद मजदूरी दी जाएगी और बाकी पैसा मजदूरों के खाते में भेजा जाता है। मजदूरों की माने तो इस वर्ष आंधी और पानी के कारण तुड़ान कुछ देर से शुरू हो रही है, लेकिन पत्ते की क्वालिटी अच्छी है। मजदूर किशुन, सुग्रीव, बलराम, शिवशंकर आदि ने यूपी सरकार से मांग उठाई कि तेंदू पत्ता का दाम छत्तीसगढ़ क...