बाराबंकी, फरवरी 12 -- जैदपुर। पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 416 ग्राम मार्फीन को गिरफ्तार किया है। उसका सहयोगी पुलिस को मौके से चकमा देकर फरार हो गया। मार्फीन बेचने वाले मुख्य तस्कर की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा चौराहे के पास बुधवार की देर रात कोतवाल संतोष सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार को पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार युवक कार को मोड़ कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी की तो उसमें एक बैग में 416 ग्राम मार्फीन, दो मोबाइल बरामद हुए। कार सवार युवक से पूछताछ करने पर उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.