हापुड़, अप्रैल 9 -- जनपद हापुड़ के बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े 4150 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयों के कैशलेस इलाज के कार्ड बनेंगे। शासन की घोषणा के बाद अब कैशलेस इलाज के कार्ड बनाने की प्रकिया शुरू हो गई है। कार्ड बनने से पांच लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज हो सकेगा।जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में 497 परिषदीय सरकारी स्कूल हैं। इन स्कूलों में 2200 शिक्षक, 1300 रसोइये, 650 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। पूर्व में शासन ने सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों और रसोईयों के कैशलेस कार्ड बनाने का निर्णय लिया था। अब शासन के आदेश पर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कैशलेस कार्ड बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों और रसोईयों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। जिसके बाद उनके कार्ड बनाये जाएंगे।-कई सालों से कैशल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.