देवरिया, फरवरी 16 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। हेतिमपुर में बाइक सवार युवक की पिटाई व लूट के मामले में पुलिस का शनिवार की रात 4141 गैंग के सदस्यों पर पुलिस का शिकंजा कस गया। पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कुशीनगर जनपद के कई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर निवासी रणजीत गिरि पुत्र रामदरश गिरी अपनी बाईक से शुक्रवार को कुशीनगर जिले के कसया बाजार करने गए थे। वहां से वापस देर रात वह अपने घर लौटे, अभी वह हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के कुंवर टोला चौराहे के पास पहुंचे थे कि 4141 गैंग से जुड़े कुछ युवक आ गए और पिस्टल दिखाकर रणजीत को रोक लिया। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही गले में मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.