फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर, संवाददातां बनारस-हडप्सर अमृत भारत ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने डीआरएम (कामर्शियल) हरिमोहन तिवारी पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार पर की जाने वाली तैयारियों को परखने के साथ ही जल्द सभी तैयारियां पूरी किए जाने के निर्देश सम्बंधितों को दिए।डीआरएम कामर्शियल ने प्लेटफार्म नंबर चार के सर्कुलेटिंग एरिया में तय किए जाने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को समय से बेहतर तैयारियां किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी को देखते हुए अतिथियों के साथ ही आने वाले आम जनमानस को होने वाली सभी परेशानियों के द्रष्टिगत तैयारियां की जाएं जिससे किसी को भी परेशानियां न उठानी पड़े। यह भी पढ़ें- ज्ञानपुर रोड से गुजरेगी बनारस-पुणे अमृत भारत एक्स. एडीईएन कृष्ण मुरारी याद...