लखनऊ, मई 24 -- भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से रविवार को महानगर के सभी 414 शक्ति केंद्रों पर मासिक बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। पार्टी कार्यक्रमों के लिए उनका मार्ग दर्शन किया गया। मध्य विधानसभा के मध्य-1 मंडल के रफी अहमद किदवई सी शक्तिकेंद्र पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह, कैंट-1 के गुरु नानक नगर बी पर लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मध्य-3 के यहियागंज सेक्टर ए पर डॉ. श्वेता सिंह, मध्य-4 के मालवीय नगर ए पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, मालवीय नगर बी पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, पश्चिम-1 के साहदगंज पर अंजनी श्रीवास्तव, पश्चिम-2 के लाल जी टंडन ए पर राहुल राज रस्तोगी, कैंट-2 के राम जानकी नगर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व-...