414 बोतल नेपाली शराब बरामद चोरी की बाइक व दो धंधेबाज धराए
मोतिहारी, जून 8 -- सिकरहना, निज संवाददाता। शराब केअवैध कारोबार के विरूद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान के तहत ढाका पुलिस ने महुआवा गांव में छापेमारी कर 414 बोतल नेपाली शराब बरामद की। साथ ही चोरी की एक बाइक भी बरामद की, जिसपर शराब लदा हुआ था। पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज शराब छोड़ फरार हो गया। मामले में नामजद व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शराब मामले के दो अन्य अभियुक्त ढाका पटेल नगर निवासी पंकज पटेल व कुंडवा चैनपुर थानान्तर्गत दोस्तियां गांव निवासी कृष्णा महतो को गिरफ्तार किया गया। पंकज पटेल पर पूर्व से शराब अधिनियम के कई मामले दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।
छापेमारी में 45 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद मधुबन। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.