अमरोहा, फरवरी 21 -- शनिवार को जिले के 68 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल गृह विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें 8423 पंजीकृत छात्राओं में से 8011 छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 412 छात्राएं परीक्षा से अनुपस्थित रही। पेपर सरल आने से छात्राओं ने राहत की सांस ली। हंसते हुए चेहरे परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। परीक्षा को लेकर सचल दल अलर्ट रहा। डीआईओएस डा. प्रवेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होती मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.