मथुरा, मई 2 -- जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड से नई ऊंचाइयों को छूते हुए बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। कैपजेमिनी में बड़े चयन के बाद अब कॉग्नीजेंट एवं असेंचर जैसी दो दिग्गज कंपनियों में कुल 411 छात्रों का चयन हुआ है, जो विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। कॉग्नीजेंट टेक्नोलॉजी कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस और बीटेक ईसी सीएस के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 241 छात्रों का चयन 6.75 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। खास बात यह है कि पिछले सत्र 2024-25 के मुकाबले इस वर्ष यह संख्या कई गुना बढ़कर 241 तक पहुंच गई है। वहीं असेंचर सर्विसेज कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक ईसी वीएलएसआई एवं एमसीए के 170 छात्रों का चयन 7 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ है, जोकि पिछले वर्ष 2024-25 में...