पूर्णिया, मई 5 -- धमदाहा, एक संवाददाता। जनगणना 2027 कार्य में लगे शिक्षकों के विद्यालय के शैक्षणिक सत्र में भाग नहीं लेने से पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धमदाहा प्रखंड में वर्ग एक से 12 तक में पदस्थापित 1320 शिक्षकों में से 712 शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया हैं। धमदाहा प्रखंड की 108 प्राथमिक विद्यालय एवं 80 मध्य विद्यालय में पदस्थापित 1016 शिक्षकों में 622 शिक्षकों को प्रगणक के कार्य में लगाया गया हैं। जबकि प्रखंड के 26 उच्च माध्यमिक विद्यालय (9 से 12 वर्ग) में पदस्थापित 304 शिक्षकों में से 90 शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। धमदाहा प्रखंड के 108 प्राथमिक विद्यालय में वर्ग 1 से 5 में फिलहाल 26303 छात्र नामांकित हैं, जबकि 80 मध्य विद्यालय में 6 से 8 वर्ग में 14895 वहीं 26 उच्च माध्यमिक विद्यालय के वर्ग 9 से 12 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.