श्रावस्ती, मार्च 15 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले के 410 परिषदीय विद्यालयों में रविवार को साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 4542 असाक्षर महिलाओं ने साक्षरता परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा को संबंधित स्कूलों के शिक्षकों की देखरेख में सम्पन्न हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के आरम्भ से ही अध्यापकों की ओर से जनपद में असाक्षरों तथा वालंटियर्स का चयन किया गया। साथ ही उनका विवरण उल्लास पोर्टल पर अंकित किया गया है। इस तरह वर्तमान में कुल 23902 असाक्षर चयनित हैं। जिनकी आयु 15 वर्ष या उससे अधिक है। इन असाक्षरों के साथ अध्यापन कार्य के लिए जनपद में 1512 वालंटियर्स का चयन किया गया है जो इनके साथ शिक्षण, प्रशिक्षण का कार्य करते हैं। वहीं जिला समन्वयक साक्षरता अजीत कुमार उपाध्याय ने बत...