जौनपुर, जनवरी 23 -- जफराबाद। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को एसआईआर को लेकर शि‌विर लगाया गया। इसमें जिन लोगों ने वर्ष 2003 में डॉक्यूमेंट नहीं दिया था, उन्हें सबंधित क्षेत्र के बीएलओ ने नोटिस दी। बीईओ सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रत्येक वार्ड से आये लगभग 410 लोगों को नोटिस दी गयी। इस दौरान लाइव फोटो और लाइव डॉक्यूमेंट से बीईओ ने मतदाताओं को बुलाकर सत्यापन किया। कैम्प में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान ने लोगों से बीएलओ के कार्य में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर बीएलओ उषा मौर्या, संगीता मौर्या, पूनम देवी, सूरज राजभर आदि मौजूद रहे। भूमि विवाद में पति-पत्नी की पिटाई का आरोप चन्दवक। थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर छह जनवरी को हुई मारपीट की घटना को पुलिस ने संज्ञान में लिया है। थाना प्रभारी निरीक...