उन्नाव, दिसम्बर 13 -- औरास। नवोदय विद्यालय कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में बच्चों का उत्साह चरम पर नजर आया, हालांकि बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही। कुल 410 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 268 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। औरास क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, इनायतपुर बर्रा में शनिवार को नवोदय विद्यालय कक्षा छह प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। प्रवेश परीक्षा को लेकर कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बच्चे आत्मविश्वास से भरे नजर आए। परीक्षार्थियों ने बताया कि बीते वर्ष यह परीक्षा जनवरी माह में आयोजित की गई थी, जबकि इस बा...