410 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने 410 ग्राम गांजा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समीर खान निवासी सेक्टर-56 फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुजेसर स्थित कबाड़ा मार्केट के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि वह दिल्ली के सदर बाजार से 450 ग्राम गांजा चार हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी कुछ गांजा पहले ही बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.