हरदोई, दिसम्बर 29 -- पिहानी। पुलिस ने 410 ग्राम अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक बाइक भी बरामद हुई। सब इंस्पेक्टर शुभम सिंह यादव ने बताया कि रविवार की देर रात वह हेड कांस्टेबल जय भारत, कांस्टेबल आनंद शुक्ला, जगतपाल, प्रफुल्ल यादव के साथ रुंधीपुरवा मोड़ इटारा पिहानी रोड पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। इटारा की ओर से एक बाइक से दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। रोकने पर बाइक मोड़कर भागने लगे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों ने अपना नाम मो निसार निवासी अमिरता और अनस खान मोहल्ला खुरमुली पिहानी बताया। पुलिस के अनुसार दोनो से स्वीकार किया कि उनके पास अफीम है, इसलिए वह डरकर भाग रहे थे। उनके पास से 410 ग्राम अफीम बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.