लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं उनके सुचारू भरण-पोषण के लिए भूसा संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से शुरू हुआ अभियान 31 मई तक चलाया जाएगा। कुल 60.99 लाख कुंतल भूसा एकत्र किया जाना है और अभी तक 41.53 लाख कुंतल भूसा एकत्र किया जा चुका है।पशुधन मंत्री ने कहा कि अभी तक 7285 स्थायी भूसा बैंकों और 1905 अस्थायी भूसा बैंक की स्थापना की जा चुकी है। शनिवार को उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों से इस कार्य में बढ़चढ़कर सहयोग लिया जाए। प्रदेश में 7430 स्थाई व अस्थायी गोआश्रय स्थलों पर करीब 12.34 लाख गोवंश संरक्षित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.