मेरठ, मई 20 -- जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अविनाश पांडेय ने सोमवार रात पुलिस विभाग में फेरबदल किया। जारी आदेश के तहत 104 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिनमें 41 हेड कांस्टेबल और 63 कांस्टेबल शामिल हैं। बताया गया कि लंबे समय से एक ही थाने और शाखाओं में तैनात पुलिसकर्मियों को बदलते हुए विभिन्न थानों, कार्यालयों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है। एसएसपी ने कई वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर प्रशासनिक संतुलन बनाने की कोशिश की है। तबादला सूची के अनुसार डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल संदीप कुमार तथा लिसाड़ी गेट थाने में तैनात महिला कांस्टेबल अमरीता को लाइन हाजिर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...