सीतामढ़ी, मार्च 22 -- शिवहर। जिले में घरेलू उपयोग के लिये रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रतिदिन डिमांड के अनुसार गैस सिलेंडर संबंधित कंपनियों के द्वारा सभी गैस एजेन्सी को प्राप्त हो रहा है। शिवहर जिले में कार्यरत सभी 20 गैस एजेन्सी पर संबंधित ऑयल कंपनियों द्वारा निर्बाध गैस उपलब्ध कराया जा रहा है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे। यह जानकारी एडीएम सह जिला आपूर्ति अधिकारी मेधावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होने बताया कि गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलेवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेंडर की डिलेवरी के 45 दिनों के बाद नए गैस सिलेंडर बुकिंग की अनुमति सरकार द्वारा प्रदान की गयी है। गैस बुकिंग...