41 स्कूलों को दूसरे स्कूल में किया शिफ्ट
भागलपुर, सितम्बर 9 -- सुल्तानगंज। बाढ़ के कारण प्रखंड के 41 विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। पूर्व में 25 विद्यालय प्रभावित थे। मंगलवार को 16 विद्यालय और बाढ़ से प्रभावित हो गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित विद्यालय को बंद करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ के पानी की निकासी तक विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य स्थगित कर दिया है। वहीं, शिक्षकों को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। बीईओ ने पत्र जारी कर बाढ़ से प्रभावित 41 विद्यालयों के शिक्षकों को शिफ्ट किए गए विद्यालय में शैक्षणिक कार्य को लेकर निर्देशित किया है। बताया कि विद्यालय से बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद वे मूल विद्यालय में योगदान हेतु स्वत: विरमित समझ जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.