41 सरकारी विद्यालयों में घुसा बाढ़ का पानी, आठ हजार छात्र प्रभावित
भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में शनिवार देर शाम तक गंगानदी के जलस्तर में तेज वृद्धि के कारण करीब 41 सरकारी विद्यालय बाढ़ के पानी में घिर गए हैं। स्कूल के कैंपस के अलावा यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बाधित हो गया है। बाढ़ के कारण बच्चों की पढ़ाई समेत मध्याह्न भोजन प्रभावित न हो, इसके लिए बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को निकट के विद्यालय से टैग कर दिया गया है।मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि जिन प्रखंडों में बाढ़ का असर है, वहां के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि अगर कोई विद्यालय बाढ़ से प्रभावित होता है तो छात्रों व शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इसे निकट के स्कूल से तत्काल टैग कर दिया जाए। यह भी पढ़ें- Bihar Floods: भागलपुर में बाढ़ से हाहाकार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.