उन्नाव, जनवरी 12 -- बांगरमऊ। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसदौरान कुल 60 मतों में से 53 पड़े। जिसमें 41 मत पाकर राम भरोसे वर्मा अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नरेंद्र नाथ वाजपेयी को 29 मतों से करारी शिकस्त दी। वहीं महामंत्री पद के मुकाबले में रमेश द्विवेदी ने 30 वोट पाकर राजमणि हंस को सात वोटों से पीछे छोड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर मुजम्मिल अहमद एडवोकेट निर्विरोध चुने गए। चुनाव अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी ने निष्पक्ष मतगणना कर परिणाम घोषित किए। परिणाम आने पर आयुष शुक्ला, आदित्य तिवारी, सुरभि श्रीवास्तव, सुरेंद्र बाबू, खालिद खान, राहुल दीक्षित आदि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री द्विवेदी का फूलमालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बार के हित में पारदर्शी कामकाज, वकीलों की समस्याओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.