कानपुर, जून 13 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर ग्राम शेखुपुर एवं टोडरपुर में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उद्घाटन ग्राम प्रधान ने किया। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. श्रवण यादव एवं डॉ. आशीष कटियार ने खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में सहभागिता कराते हुए खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व के बारे में बताया। कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समन्वयक डॉ. प्रशांत ने कहा कि पारंपरिक खेल भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...