41 वर्ष पुराने हमीद सेतु का एक करोड़ की लागत से कायाकल्प शुरू
गाजीपुर, जुलाई 12 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी पर स्थित पूर्वांचल की जीवनरेखा माने जाने वाले 41 वर्ष पुराने हमीद सेतु के व्यापक जीर्णोद्धार का कार्य रविवार से शुरू हो गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करीब एक करोड़ रुपये की लागत से पहली बार सेतु का कायाकल्प करा रहा है। अभियान के पहले चरण में अत्याधुनिक मिलिंग मशीन से पुल के ऊपरी हिस्से की पुरानी वेयरिंग कोट हटाने का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद नई सतही परत बिछाकर सड़क को पूरी तरह समतल किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों को झटकों से राहत मिलेगी और आवागमन अधिक सुरक्षित होगा। एनएचएआई के अनुसार, वेयरिंग कोट का कार्य पूरा होने के बाद पैदल पथ की मरम्मत, डेंटिंग-पेंटिंग, लोहे की रेलिंग का सुधार तथा एलईडी पोलों का रंग-रोगन भी कराया जाएगा। लगभग 1050 मीटर लंबा यह डबल लेन सेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.