पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अनियमित वाहन परिचालन को लेकर पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान जिले में कुल 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि नियम विरूद्ध वाहन परिचालन पर 7 लाख 71 हजार 340 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने जिले में शराब मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही 23.340 लीटर शराब बरामद किया। अजमानतीय मामले के 05 आरोपियों के साथ अन्य मामलों के 02 आरोपियों को भी पकड़ा गया। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने राहगीरों को सड़क सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया। खासकर बाइक सवारों को बिना हेलमेट के एक कदम भी नहीं चलने की नसीहत दी। पुलिस की ओर से बताया गया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.