हजारीबाग, मार्च 26 -- हिंदुस्तान फॉलोअप बरकट्ठा प्रतिनिधि। लेबड़ा जमुआ में हंगामा को लेकर वीडियो और फोटो के आधार पर पुलिस ने 41 लोंगो को नामजद और 240 अज्ञात महिला और पुरुष पर केस किया गया है। मंगला जुलूस में शामिल लोग और पुलिस प्रशासन के बीच रास्ता विवाद को लेकर हुए झड़प के बाद लेबड़ा जमुआ गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। प्रशासन एतिहातन सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया है। मालूम हो कि तुईओ से निकला मंगला जुलूस कपका, बुढ़ियाडीह, बुचैय, रामपुर का भ्रमण कर लेबड़ा जमुआ स्थित पीडब्ल्यूडी रोड होते हुए तुईओ लौट रहा था। इसी बीच लेबड़ा जमुआ के पास मौजूद प्रशासन और पुलिस ने जुलूस को रोकते हुए वापस होने की बात कही। इसके बाद जुलूस में शामिल महिला-पुरूष के साथ हल्की झड़प हुई। इससे अफरातफरी मच गया। फिर रोड़ेबाजी की घटना हुई। घटना के बाद बड़ी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.