काशीपुर, मार्च 1 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की शाम कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान कुंडेश्वरी स्थित आरटीओ रोड से दोहरी वकील भट्टा कॉलोनी निवासी चेतराम पुत्र प्रसादी लाल के कब्जे से 21 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं कुंडा कोतवाली पुलिस ने बाबरखेड़ा में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर प्लाईओवर के नीचे बैठकर कच्ची शराब बेच रहे बाबरखेड़ा निवासी सचिन कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...