बेगुसराय, मार्च 17 -- बछवाड़ा। दादुपुर पुल के समीप सोमवार की रात पुलिस ने 41 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है।‌ इस बाबत थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। दादूपुर पुल के समीप पुलिस के पहुंचने की भनक पाते ही धंधेबाज भागने में सफल रहा। फरार धंधेबाज की पहचान दादुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-8, भगवानपुर रानी टोल निवासी स्व. सुरेंद्र ठाकुर के पुत्र सुबोध ठाकुर के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार धंधेबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...