बलिया, फरवरी 7 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड नं. एक स्थित श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के पास 41.90 लाख की लागत से डॉ. आंबेडकर अमृत सरोवर का निर्माण शुरू हो गया है। 12 डिस्मिल जमीन में बन रहे इस जलस्रोत के किनारे पाथवे, स्टील रेलिंग, सीढ़ी तथा डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा भी स्थापित होगी। नगरवासियों में इसको लेकर खुशी है कि जल्द ही उन्हें जलस्रोत के किनारे सुबह-शाम टहलकर सुकून का पल गुजार सकेंगे तथा इससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना पर कुल 41.90 लाख रुपए खर्च होंगे। पहली किस्त के रूप में शासन की ओर से 25 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं, प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त शनिवार को सभासदों के साथ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.