जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- ब्रह्मर्षि विकास मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सोमवार को अमल संघ मैदान सिदगोड़ा में संपन्न हो गया। इसमें कुल 41 बच्चों को विधि-विधान पूर्वक जनेऊ धारण कराया गया। समारोह में सभी बटुक के परिवार के सदस्यों के साथ ब्रह्मर्षि समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। यज्ञोपवीत संस्कार की शुरुआत सोमवार सुबह 6 बजे से हुई। इसके तहत पहले घृतधारी हुई फिर बरुआ का मुंडन, भिक्षाटन हुआ। इस अवसर पर चतरा के सांसद सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण सिंह, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, अंगद तिवारी, प्रभाकर शर्मा के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मड़वा, मटकोर के साथ शुरू हुआ 41 बरुआ का सामूहिक उपनयन शाम में प्रवचन और आरती हुई।मंचीय कार्यक्रम के तहत भगवान परशुराम और स्वाम...