उरई, फरवरी 26 -- उरई। आज बारसंघ चुनाव के वोट डाले जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर लड़ रहे 41 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद होगा। चुनाव में सीओपी धारक 1478 वोट मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वोटिंग को लेकर दिन भर तैयारियां होती रहीं। बैरीकेडिंग से लेकर बूथ स्थलों को दुरुस्त किया गया। शुक्रवार को बार संघ का चुनाव कलक्टे्रट स्थित अधिवक्ता संघ में संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार सुबह से देर रात तक तैयारियों का सिलसिला जारी रहा। मतदान केंद्र के बाहर न सिर्फ चारों तरफ से बैरीकेटिंग की गई, बल्कि बूथों पर मतपेटिकाओं को विधिवत रखा गया। वहीं, मतदान केंद्र से सौ मीटर दूर पर विभिन्न प्रत्याशियों ने तंबू ताने। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर चार, महासचिव के लि...