उरई, मार्च 21 -- उरई, संवाददाता । उत्तर रेलवे में मेगा ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग पर 2 अप्रैल से 13 मई तक मेमू, इंटरसिटी समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन गाड़ि़यों के कैंसिल होने से रोजमर्रा के रेल यात्री खासे परेशान होंगे। गाड़ी संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमो व लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 2 अप्रैल से निरस्त रहेगी। यह गाड़ियां भी 13 मई तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा कई गाड़ियों को आंशिक निरस्त किया गया हैं। इनमें गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ के स्थान पर कानपुर स्टेशन पर टर्मिनेट होगी।...