41 डिसे पहुंचा दिन का तापमान, घरों से बाहर निकलना मुश्किल
कुशीनगर, मई 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल करीब 11 दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश से जनपद के लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। तपिश और उमस भरी गर्मी के चलते जनजीवन बेहाल रहा। इसी बीच रह रहकर हो रही बिजली कटौती से परेशानी और बढ़ जा रही थी। दोपहर में हालत यह रही कि तेज धूप की वजह से सड़कें सूनी रहीं। बहुत कम लोग घरों से बाहर निकले, शाम को भीड़ बढ़ी।गर्मी की स्थिति जनपद में 16 मई से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाएं चलने के कारण जो लोग धूप में पड़ जा रहे हैं, उनमें अधिकतर की तबीयत खराब हो जा रही है। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है कि धूप से बचाव किया जाए। इसके बावजूद अत्यावश्यक कार्यों से घरों से निकलने वाले लोगों को इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.