शामली, अप्रैल 24 -- शामली। गुरूवार को अब तक का सबसे अधिक तापमान रहने से पिछले सारे रिकॉर्ड तोड दिए गए। दिनभर चली हीटवेब के चलते लोगों का सडकों पर चलना मुश्किल रहा। सवेरे 10 बजे से ही गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया था। स्कूल, कालेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियां हुई। असहनीय तेज धूप के कारण लोग घरों में दुबके रहे और जरूरी कामों से ही घर से बाहर निकलते। हीटवेब के प्रकोप को देखते हुए बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गुरूवार को मौसम का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस रहा। यह तापतान इतना अधिक था कि अप्रैल के महीने में पिछले कई वर्षो में सबसे अधिक तापतान दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल गर्मी का प्रकोप इस कदर था कि सवेरे 10 बजे से ...