आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। सूर्य की तपीश के साथ ही अप्रैल माह में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्रीस सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हालांकि दो दिन की तुलना में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। इधर प्रशासन ने दो दिन पूर्व ही हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। करीब एक सप्ताह से सूर्य की तपिश के साथ ही तापमान बढ़ने से लोग बेहाल है। सुबह होत ही सूरज तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दे रहे हैं। सुबह और शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। यह भी पढ़ें- हीट स्ट्रोक वाले मरीजों का मेडिकल कॉलेज में आठ बेड के वार्ड पर होगा इलाज दिन में आसमान से आग बरस रहे हैं। दोपहर होते ही लोग अपने घरों की ओर रुख कर ले रहे हैं। बाजारों में भी बहुत ही कम संख्या में लोग खरीदारी समेत अन्य आवश्यक...