41 डिग्री पर तपा रामपुर, तीखी धूप और उमस से थमी रफ्तार
रामपुर, मई 24 -- चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विगत कई दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह से ही धूप तीखी होने से लोगों परेशान होने लगते है। शनिवार को भी अन्य दिनों की तरह तापमान अधिक गर्म रहा। तेज धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज करते रहे। कामकाजी लोग घर से निकले जरूर लेकिन शरीर को कपड़े से ढंककर रखा। शुक्रवार की रात भी हवा बंद हो जाने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। शनिवार की सुबह से ही धूप ने लोगों को और अधिक बैचेन कर दिया। दिन के साथ पारा भी बढ़ता गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में सड़क सुनसान हो गई। धूप कम होने के बाद ही बाजार में लोगों का आवागमन शुरू हुआ। गर्मी से राहत के लिए लोगों को मौसम में बदलाव का इंतजार है। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.