बदायूं, अप्रैल 20 -- अप्रैल के दूसरे पखवाड़े के साथ ही मौसम के तेवर तल्ख हो गए हैं। 10 अप्रैल के बाद से आसमान साफ होने के कारण सूरज ने आंखें तरेरनी शुरू कर दी हैं। रविवार को जिले का तापमान अचानक उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। रविवार को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे पारा चढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच गया। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने दोपहर में लू का रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- सूरज के तेवर तल्ख, तापमान 44.2 डिग्री के पार पहुंचा पारा स्थिति यह रही कि दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग केवल जरूरी कार्यों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.