रामगढ़, अप्रैल 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। एक तरफ सूरज आग उगल रहा है और दूसरी तरफ जिले में बिजली की कटौती हो रही है। जिससे आम आदमी इस कदर परेशान हो रहा है कि दिन भर बिजली विभाग को कोश रहे हैं। रामगढ़ जिले में पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग गर्मी और लू लगने के डर से घर से बाहर नहीं निकल रहे। लेकिन घर के अंदर भी उन्हें चैन नहीं मिल रहा। बिजली कटौती से पूरा जिला हलकान है। दिन दिन भर में 4 से 5 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती हो रही है। उस पर भी बिजली आती-जाती रहती है। यह भी पढ़ें- बार-बार पावर कट से बाजार पर पड़ रहा प्रतिकूल असर ऐसे में लोगों को घरों में भी चैन नहीं मिल रहा। बार बार बिजली जाने से पंखा, कूलर व एसी का इस्तेमाल लोग नहीं कर पा रहे। सोमवार को भी भुरकुंडा में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बिजली गुल रही, इसके अलावा भी दिन भर में दर्जनों बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.