छपरा, अप्रैल 14 -- छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने विगत 24 घंटे में व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 14 वारंटी, 12 शराब सेवन करने वाले, 7 शराब कारोबारी, 2 हत्या के प्रयास के आरोपी, 3 चोरी के मामले में व 3 जुआ अधिनियम के तहत शामिल हैं। पुलिस ने इस दौरान 77 लंबित वारंट और 4 कुर्की आदेशों का भी सफल निष्पादन किया, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है। अभियान के दौरान अवैध शराब के खिलाफ भी सख्ती बरती गई। पुलिस ने कुल 129 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 120 लीटर देशी शराब और 9 लीटर स्प्रिट शामिल है। इसके अलावा एक टेम्पो और पांच मोटरसाइकिल जब्त की गईं, जिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.