चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। आत्मा भवन में बुधवार को प्रखंड के किसानों के बीच बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत मूंग एवं मक्का बीज का वितरण किया गया। बीटीएम अभय कुमार एवं एटीएम राजकुमार के हाथों किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम अभय कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर प्रखंड के लिए 5 क्िंवटल मक्का तथा 4 क्विंटल मूंग का बीज प्राप्त हुआ हैं। जिसके बाद चक्रधरपुर प्रखंड के किसानों के बीच बीज का वितरण किया जा रहा हैं। पहले दिन प्रखंड के भरनियां, नलिता, केनके आदि पंचायत के कुल 41 किसानों के बीच बीज का वितरण हुआ। जिसमें 31 किसानों के बीच मूंग तथा 10 किसानों के बीच मक्का का वितरण किया गया। बीटीएम अभय कुमार ने किसानों से कहा जिन किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया हैं वे अपने खेतों में समय पर बोए। समय पर कृषि का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.