समस्तीपुर, जून 18 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना में दर्ज 41 गंभीर आपराधिक कांडों का प्रभार वर्षों तक नहीं सौंपने के मामले में हिंदुस्तान अखबार में प्रकाशित खबर का असर दिखा। मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी के कड़े निर्देश के बाद आरोपी दारोगा संजय कुमार मंडल बुधवार को पूर्णिया से समस्तीपुर पहुंचे, जिसके बाद मुफस्सिल थाने में लंबित कांडों का प्रभार सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हिन्दुस्तान अखबार 17 जुन के अंक में पेज 6 पर 'प्रभार सौंपे या जेल जाएं दारोगा : डीआईजी' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशन के बाद आनन फानन में दारोगा देर शाम समस्तीपुर पहुंचे वहीं प्रभार की प्रक्रिया शुरू हुई। बताया गया है कि संजय कुमार मंडल के जिम्मे हत्या, लूट समेत अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कुल 41 कांड लंबित थे। मुफस्सिल थाना से ट्रांसफर के बाद भी उन्होंने...