41 आबकारी सिपाही बने उप आबकारी निरीक्षक
प्रयागराज, मई 22 -- प्रयागराज। आबकारी विभाग में सिपाहियों के प्रमोशन की सूची जारी हो गई है। प्रदेश के 41 आबकारी सिपाही अब उप आबकारी निरीक्षक होंगे। आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह की ओर से जारी आदेश में सभी को ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। ज्येष्ठता सूची में दो कर्मचारी 25 नवंबर 1993 के अनुसार प्रमोट हुए हैं। इसमें लोकेंद्र शर्मा और रामबाबू शामिल हैं। शेष कर्मचारियों का प्रमोशन आठ सितंबर 2022 की ज्येष्ठता सूची के अनुसार किया गया है। अफसरों ने बताया कि प्रमोशन लंबे समय बाद जारी किया गया है। जिन कर्मचारियों का प्रमोशन हुआ है, उनका वेतन बैंड 5200 से 20200 ग्रेड वेतन 2400 रुपये हो गया है। इसका पुनरीक्षित वेतन का भी उन्हें लाभ दिया जाएगा। सभी को अपनी नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.