नई दिल्ली, मार्च 19 -- नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ महीनों से बिकवाली के दबाव में हैं। एनबीसीसी के शेयर गुरुवार को BSE में करीब 6 पर्सेंट की गिरावट के साथ 83.16 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 31 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट टूट गए हैं। एनबीसीसी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 40 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) ने गुरुवार को बताया है कि उसे कई घरेलू ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर की वैल्यू 319.78 करोड़ रुपये है। कंपनी को हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंस्टीट्यूशनल डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर असम, मेघालय और बिहार में मिले हैं। नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (NBCC) अपने शेयरधारकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.