नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Lincoln Pharmaceuticals share price: शेयर बाजार में निवेश करने वाले ज्यादातर ट्रेडर्स लॉन्ग टर्म के लिए स्टॉक पर दांव लगाना चाहते हैं। कई ऐसे ट्रेडर्स होते हैं जो ब्रोकरेज की सलाह मानकर शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए पोर्टफोलियो में जोड़ लेते हैं। अगर आप भी वैसे निवेशकों में से हैं तो भारतीय ब्रोकरेज फर्म एंजल वन ने एक स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है।क्या है ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस? एंजल वन के मुताबिक गुजरात की फार्मास्युटिकल कंपनी लिंकन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए खरीदा जा सकता है। इस स्टॉक ने मई 2026 के आखिर में NSE पर Rs.770 प्रति शेयर का 52-हफ्ते का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से यह बढ़त पर बेचने वाला स्टॉक बना हुआ है। अहमदाबाद में हेडक्वार्टर वाली इस फार्मास्युटिकल कंपनी को लेकर एंजल वन ब...