नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से वैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर गुरुवार को 409 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। रवाना होने से पहले गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में अरदास की गई, जिसे हेड ग्रंथी ज्ञानी दिलबाग सिंह ने संपन्न कराया। 10 अप्रैल को सभी श्रद्धालु वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेंगे और गुरुद्वारा पंजा साहिब में वैसाखी का पर्व मनाएंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को जत्था भारत लौटेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...