405 बच्चों पर सात शिक्षक, खुला परिसर और एमडीएम संकट से जूझ रहा नारायणपुर स्कूल
बोकारो, अगस्त 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक 405 विद्यार्थी नामांकित हैं, जबकि शिक्षकों की संख्या महज सात है। 13 कमरों वाले विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण एक शिक्षक को एक साथ कई कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। इससे गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। मेन रोड से सटे विद्यालय परिसर में चाहरदीवारी नहीं होने के कारण बकरी समेत अन्य मवेशी अक्सर प्रवेश कर जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा प्रभावित होने के साथ मध्याह्न भोजन वितरण में भी परेशानी होती है। प्रभारी हरिकांत ने बताया कि खुले परिसर के कारण विद्यालय में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वहीं, मध्याह्न भोजन योजना भी संसाधनों के अभाव से प्रभावित है। विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.