404 बोतल शराब के साथ कार जब्त, तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, सितम्बर 12 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को कुचायकोट थाने के कुर्मीटोला गांव के समीप 404 बोतल शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सुरजकुंड थाने के लकड़पुर ब्लॉक 376 के अब्दुल रहमान है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उत्पाद टीम ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद टीम यूपी-बिहार सीमा से जुड़े कुर्मीटोला-जलालपुर रोड में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी से आने वाले एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में बने अंदरूनी बाक्स से हरियाणा निर्मित 286 बोतल शराब बरामद हो गए। शराब बरामद होते ही टीम ने मौके से कार को जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.