404 दिनों में स्केटिंग कर 19 हजार किमी का सफर तय कर कोडरमा पहुंचे अजय
कोडरमा, सितम्बर 30 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा 404 दिनों की स्केटिंग यात्रा पूरी कर बुधवार को कोडरमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्केटिंग करते हुए करीब 19 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर देश के 19 राज्यों का भ्रमण किया। झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर पहुंचने पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। अजय कुमार विश्वकर्मा, पिता संजय विश्वकर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम समेत देश के कई प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं के बीच सकारात्मक सोच और धार्मिक संदेश पहुंचाना था।उन्होंने युवाओं से बुरी आदतों से दूर रहकर धार्मिक, सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.