403 वाहनों की जांच कर 14 ट्रक किए सीज
बांदा, जून 5 -- बांदा। संवाददाता अवैध परिवहन पर कार्रवाई के लिए गठित टास्क फोर्स के सदस्यों ने चार मई को विभिन्न स्थानो पर औचक जांच की गयी। 403 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें से 10 वाहन बिना परिवहन प्रपत्र अंकित मात्रा से अधिक पाये गये। इसमें तीन वाहनों को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है। 07 वाहनों में ऑनलाईन चालान किया गया। इनसे 3.43 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी। इसके अतिरिक्त 13 वाहन बिना नम्बर के पाये गये, जिसमें से 02 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। 11 वाहनों को सम्बन्धित थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। जिससे 0.13 लाख शमन शुल्क की वसूली की गयी। वहीं एक खनन पट्टे का भी निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.